आगरा: जिला व सत्र न्यायालय दीवानी परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कोर्ट मैरिज करने पहुंची एक युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। वे युवती को साथ ले जाने लगे तो लड़की ने हंगामा कर दिया। शोर शराबा सुन वकीलों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताया गया है एक युवक और युवती कोर्ट मैरिज करने के लिए दीवानी पहुंचे थे। युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई तो वे भी दीवानी पहुंच गए। उन्होंने युवती को अपने साथ चलने को कहा। युवती ने साथ चलने से मना कर दिया और हंगामा कर दिया।
परिजन युवती को अपने साथ ले जाने पर अड़े थे। युवती उनके साथ नहीं जाना चाहती थी। हंगामा होने पर वकील भी जुट गए। दीवानी में तैनात पुलिस और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के जवान भी आ गए।
उन्होंने परिजनों को शांत कराया। इस बीच युवती का प्रेमी मौके से कहीं चला गया। पुलिस युवती और उसके परिजनों को थाने ले गई। जहां पर परिवारीजन युवती को मनाने में जुटे हुए थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’स्कूल चोरी’ का अनोखा मामला: यूपी में 5 गायब स्कूलों का पता बताने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, आप सांसद संजय सिंह ने दी खुली चुनौती - August 24, 2026
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026