आगरा। समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब आकाश ने रुनकता स्थित सूरकुटी दृष्टि बाधित विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। कड़ाके की ठंड में दृष्टि बाधित बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित व सहज वातावरण में पढ़ाई जारी रख सकें, इसी उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि सर्दी का प्रभाव छोटे बच्चों पर अधिक पड़ता है और दृष्टि बाधित बच्चों के लिए यह चुनौती और भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा 100 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने लायंस क्लब आकाश के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को स्वेटर की अत्यंत आवश्यकता थी और क्लब का यह सहयोग उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ समय भी बिताया और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सचिव अनुराधा गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, सतीश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गौरी शंकर गुप्ता, संजय अग्रवाल, ब्रजराज सिंह, संगीता, सुधा, सारिका, विमलेश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026