Agra News: विनोद गुप्ता हत्याकाण्ड मामले में वैश्य समाज की हुंकार, दोषी पुलिसकर्मियों का सस्पेंशन नहीं बर्खास्ती चाहिए, 10 को होगा कश्मिनरी का घेराव – Up18 News

Agra News: विनोद गुप्ता हत्याकाण्ड मामले में वैश्य समाज की हुंकार, दोषी पुलिसकर्मियों का सस्पेंशन नहीं बर्खास्ती चाहिए, 10 को होगा कश्मिनरी का घेराव

Crime

 

आगरा। ‘दोषी पुलिसकर्मियों का सस्पेंशन नहीं बर्खास्तगी चाहिए। हत्या करने वाले अपराधियों से बड़े दोषी वो पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने सब कुछ जानते हुए अपराधी राजेश चौधरी का साथ दिया। मृतक विनोद गुप्ता और उसके परिवारीजनों की पीड़ा को नहीं समझा।’ पुलिस प्रशासन हाय-हाय… के नारों संग आज राष्ट्रीय वैश्य परिषद ने पंचकुईयां स्थित माथुर वैश्य सभागार के सामने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। उपरोक्त बातें कहते हुए व्यापारी विनोद गुप्ता के हत्यारों को सजा की मांग के साथ परिवारीजनों को मुआवजा व नौकरी की भी मांग की, जिससे उनक घर परिवार चल सके।

प्रदर्शन प्रारम्भ होने के कुछ देर बाद ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शन रोकने की बात कही गई। इस पर राष्ट्रीय वैश्य परिषद के सदस्यों व कार्यकारी अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि हम अपने परिसर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक हमारी सुनवाई नहीं होगी प्रदर्शन करते रहेंगे। परन्तु पुलिस ने प्रदर्शन सड़क पर करने के बजाय सभागार के अन्दर करने पर दबाव बनाने लगी। इस बात पर मृतक विनोद गुप्ता की बेटी शैली गुप्ता व भाई प्रमोद गुप्ता से भी नोंक झोंक हुई।

विनय अग्रवाल ने बताया कि 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे माथुर वैश्य सभागार पंचकुईयां पर वैश्य समाज के लोग एकत्रित होंगे। जहां से जुलूस के रूप में पुलिस कमिश्नरी (पुलिस लाइन) पहुंचकर घेराव किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में वैश्य समाज के लेगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। जिससे पीड़ित परिवार को जल्दी से जल्दी न्याय दिलाया जा सके। यदि आगरा में न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय वैश्य परिषद लखनऊ जाकर घेराव करेगी।

ये रही मांगे

  • विनोद गुप्ता हत्याकाण्ड की उच्चस्तरीय जांच करी जाए।
  • असली हत्यारों को भी गिरफ्तार करो।
  • कमला नगर और ट्रांस यमुना थाने के दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए।
  • मृतक के परिवार को भरण पोषम के लिए 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
  • परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता (बनारस), पूर्व अध्यक्ष राकेश कांट्रेक्टर, रोशन लाल बाबू, भगवान रायपुरिया, कुलदीप गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अध्यक्ष रघुनाथ, अशोक गुप्ता, अशोक गुप्ता, अचल गुप्ता जी, विनोद सराफ, दिलीप गिदोलिया, विनय गुप्ता, संजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, हरिओम गोयल पार्षद, गिरार्ज बंसल, ऋषभ गुप्ता, निशा सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh