आगरा: थाना इरादतनगर क्षेत्र में शुक्रवार को ग्वालियर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि दोनों वाहन एक ही तरफ से थे। ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं हो सकी। टक्कर लगने के बाद ऑटो रिक्शा हाईवे पर बुरी तरह घिसट गया, उसमें चालक और सवारियां फंस गईं। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही एसीपी पीके राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ऑटो रिक्शा सवारों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसीपी पीके राय ने बताया कि थाना इरादतनगर क्षेत्र के खारी नदी ओवर ब्रिज के नजदीक ये सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
- ’Gen-Z और जेन अल्फा को आरएसएस प्रमुख से किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं’: प्रियंका गांधी वाड्रा का मोहन भागवत के बयान पर पलटवार - August 7, 2026
- संस्कृति माह के अंतर्गत भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा ने बांटे 251 तुलसी के पौधे: ‘हर घर तुलसी, हर आंगन हरियाली’ का संदेश - August 7, 2026
- अंतरराष्ट्रीय युवा मित्रता का सेतु बना आगरा: 25 देशों के लियो सदस्यों का लायंस क्लब आगरा आइडियल ने किया भव्य स्वागत - August 7, 2026