आगरा। इस मौसम के पहले कोहरे में एक तरफ जहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद जिले में पांच गाड़ियां एक-दूसरे से जा भिड़ीं, वहीं आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर भी बाद गांव के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक तो सुरक्षित रहे, लेकिन एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया।
आज तड़के जब लोग सोकर उठे थे तो चारो तरफ घना कोहरा नजर आ रहा था। इसी कोहरे में आगरा ग्वालियर हाईवे से दक्षिणी बाईपास से रैपुरा जाट की ओर मुड़ते एक ट्रक को ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मुड़ रहा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त ही नहीं हुआ बल्कि दो टुकड़ों में बंट गया। टक्कर से जोर की आवाज हुई। अच्छी बात यह रही कि क्षतिग्रस्त ट्रक का केबिन वाला हिस्सा सुरक्षित रहा इसलिए ड्राइवर को चोट नहीं आई।
इस दुर्घटना के बाद ग्वालियर हाईवे पर जाम लग गया। धौलपुर की ओर से आ रहे वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक चालू कराया।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026