आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने गुरुवार को लोहामंडी क्षेत्र के एमकेपुरम में अवैध निर्माण को सील कर दिया। यहां पर बिना नक्शा पास कराए दो मंजिला भवन बनाया जा रहा था। निर्माणकर्ता को नोटिस भी जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, निर्माणकर्ता मनोज कुमार, सर्वेश और पंकज ने बेसमेंट के बाद दो मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी थी। एडीए को जब इसकी जानकारी हुई तो जांच की गई।
गुरुवार को विभाग की टीम भूखंड संख्या 75 पर पहुंची। उन्होंने निर्माणधीन भवन का स्वीकृत नक्शा मांगा लेकिन निर्माणकर्ता नक्शा नहीं दिखा सके। टीम ने निर्माण से संबंधित दूसरे दस्तावेज भी मांगे। मगर, वे कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने भवन को सील कर दिया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर बस ने ईको कार को मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, कई घायल - March 3, 2026
- डिफ़ेंस उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली धमकी, FIR दर्ज और पुलिस जांच जारी - March 3, 2026
- प्रयागराज में सड़क सुरक्षा की बड़ी पहल: सेवलाइफ फाउंडेशन और टाटा एआईजी ने जेबीएस पब्लिक स्कूल में शुरू किया ‘स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट’ - March 3, 2026