आगरा: थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पुरा लोधी में जमीनी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुई लड़ाई में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। एक अन्य युवक और महिला बुरी तरह से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों में पांच साल से विवाद चल रहा था।
चचेरे भाइयों बेताल सिंह और रघुवीर में एक बीघा जमीन को लेकर लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे रघुवीर अपने बेटे विनय के साथ बेताल सिंह के खेत से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। यह जगह चक रोड पर थी जिसे बेताल सिंह ने जोत दिया था। ट्रैक्टर निकालने पर बेताल ने विरोध किया तो रघुवीर ने बेटे को रास्ता बदल ट्रैक्टर लेकर वहां से भेज दिया और खुद वहीं पर रुक गए। इसी बात को लेकर विवाद हो ने लगा। विवाद इतना अधिक हो गया कि बेताल सिंह पक्ष के लोगों ने लाठी- डंडों से रघुवीर पर हमला बोल दिया।
सूचना पर रघुवीर की पत्नी सरोज देवी, भाई सत्यपाल और भतीजा देवानंद भी वहां पहुंच गया। बेताल के परिजनों ने सभी लोगों पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में रघुवीर की मौके पर ही मौत हो गई और सत्यपाल, सरोज देवी और भतीजा देवानंद बुरी तरह से घायल हो गये। परिवार के लोग घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने सत्यपाल को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सरोज देवी और देवानंद को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एसीपी पीयूष कांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
रघुवीर के बेटे अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि बेताल सिंह, रूबी, राहुल, सत्यप्रकाश, श्रीकिशन, मायादेवी, किताबश्री पहुंचे और उन्होंने मेरे पापा को मार डाला। बात केवल खेत से ट्रैक्टर निकालने की थी। मैंने लखनऊ काल किया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।
डीसीपी खंदौली सोनम कुमार ने बताया कि फील्ड यूनिट, एसओजी और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- यूपी में ‘गैस का अकाल’ या अफवाहों का जाल? एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, अखिलेश यादव ने पूछा- क्या फिर से चूल्हा-चौका कंडे पर शिफ्ट हो? - March 10, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह - March 10, 2026
- पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के 12,200 गांवों तक पहुंचेगी बस सेवा, ओला-उबर पर लागू हुए नए नियम - March 10, 2026