आगरा: थाना बाह क्षेत्र में शादी में आतिशबाजी देखने गए दो बच्चों ने बचे हुए पटाखे उठा लिए। अचानक ये पटाखे फट गए और दोनों बच्चे चिंगारी से झुलस गए। उन्हें चिकित्सा केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां से उनको इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है।
बाह के मोहल्ला सुनरट्टी में रविवार रात को बारात आई थी। बारात में आतिशबाजी भी हुई। गांव के मोहम्मद अनस 14 वर्ष और अनीश 12 वर्ष साल आतिशबाजी देखने गए थे।
बारात के जाने के बाद आतिशबाजी में कुछ पटाखे बिना जले रह गए थे। दोनों ने उन पटाखों को उठा लिया। बताया गया है कि बच्चों ने पटाखे उठाए तो अचानक उनमें से चिंगारी निकलने लगी। उस चिंगारी से दोनों बच्चों का चेहरा व शरीर बुरी तरह से झुलस गया गया।
बच्चों को तत्काल चिकित्सा केंद्र बाह में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में भव्यता के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव: लंका दहन, राम-रावण युद्ध और राजतिलक के प्रसंगों ने किया श्रद्धालुओं को भावविभोर - August 10, 2026
- आगरा व्यापार मंडल रचेगा इतिहास: चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर में 2000 से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण पूरा, 16 अगस्त को दरेसी में होगा आयोजन - August 10, 2026
- अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला: छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन, FCRA बिल और राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर घेरा - August 10, 2026