आगरा: शहर में फिर से एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना ताजगंज पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा और हुक्का समेत अन्य सामान भी बरामद किया।
थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित एक रूफटॉप रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में टेबल पर हुक्का और शराब रखी हुई है। कुछ व्यक्ति सोफे पर बैठे हैं, जिसमें दो व्यक्ति हुक्का और शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो में रूफटॉप रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड भी रखा हुआ है, जिससे रेस्टोरेंट के नाम के बारे में पता चल रहा है।
अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट संचालकों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तीन दिन पहले भी थाना हरीपर्वत क्षेत्र में संचालित एक अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें कई हुक्के और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बावजूद हुक्का बार संचालित करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
थाना प्रभारी ताजगंज जसवीर सिरोही का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी होने के बाद संबंधित चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया। इसके बाद रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसके आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। हुक्का समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
- Agra News: ग्रामीणों और गोताखोरों की सूझबूझ, तालाब में डूबी बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर - August 27, 2026
- चंबल नदी के पिनाहट और उसेथ घाट पर स्टीमर संचालन ठप: रक्षाबंधन पर आवागमन बंद होने से यूपी-एमपी के सैकड़ों ग्रामीण परेशान - August 27, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला: बोले— ‘कमीशन ही भाजपा का मिशन है, बस चले तो पूरी पार्टी को ही बेच दें’ - August 27, 2026