उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कानपुर का न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के आस पास पहुंच गया है। इस कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग सर से लेकर पैर तक गर्म कपड़ों से लदे पड़े हैं तो सड़क चौराहों पर रहने वाले लोग अलाव के सहारे राहत पा रहे हैं।
ऐसे में कानपुर शहर के एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति ठंड से बचने के लिए जलती हुई चिता के बगल में ही अपना बिस्तर बिछा कर सो गया। वहां मौजूद किसी ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया।
उत्तर प्रदेश: कानपुर में एक बुजुर्ग जलती चिता के बराबर में लेट गया। पूछा तो बोला –”ठंड लग रही थी”
मुफलिसी और मजबूरी की ये तस्वीर सरकारों को भी देखनी चाहिए। pic.twitter.com/AG8vNd7uu4
— Up18 News (@Up18N) December 30, 2023
फिलहाल सोशल मीडिया में यह वीडियो तरह तरह के कैप्शन के साथ खूब शेयर किया जा रहा है। यह वायरल वीडियो कानपुर के भैरव घाट का बताया जा रहा है। जहां ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति ठंड से बचने के लिए जलती चिता के बगल में लेट गया। वहीं सुबह लोगों ने देखा कि एक बुजुर्ग जलती चिता के बगल में लेटा है, जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि उसे सर्दी लग रही थी इसलिए वह यहां आकर लेट गया।
-एजेंसी
- आगरा के एत्मादपुर में सनसनीखेज वारदात: झरना नाले के जंगल से मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी - September 7, 2026
- आगरा में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर विशेष अभियान शुरू: डीएम मनीष बंसल ने युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की की अपील - September 7, 2026
- आगरा में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू: 17 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, 25 विशेष सेवा कार्यों के जरिए जनता से होगा संवाद - September 7, 2026