आगरा:- प्रेमिका की बेरुखी पर प्रेमी ने अपनी जान देने की कोशिश करते हुए हाथों पैरों और गर्दन को किसी नुकीली चीज से काट लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लड़के की जान को बचाते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। घटना के बाद से प्रेमी के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
थाना हरीपर्वत की रिंग रोड पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को सूचना मिली कि लंगड़े की चौकी क्षेत्र में मस्ता की बगीची इलाके में रहने वाले सूरज पुत्र निरंजन सिंह ने अपने हाथ पैरों और गर्दन पर किसी धारदार वस्तु से काट लिया है। सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार अपने साथ सिपाही पवन यादव को लेकर मौके पर पहुँचे। युवक के घर पहुँचने पर पूरे घर मे खून फैला हुआ था। सूरज के हाथ पैर और गर्दन से काफी खून बह रहा था। काफी पूछने पर भी उसने अपने साथ किये गए इस प्रकरण की जानकारी नही दी।
अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने युवक को काफी समझाते हुए उसे पूरी मदद का भरोसा दिया। चौकी इंचार्ज ने युवक को इलाज के लिए तुरंत एस एन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। इलाज शुरू होने के बाद युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसके साथ बेवफाई कर दी है। प्रेमिका की बेवफाई से नाराज होकर उसने आत्महत्या करने के लिए अपने शरीर के अंगों को चाकू से काट दिया है। घटना के बाद से सूरज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समय पर नही लेते संज्ञान तो जा सकती थी जान
रिंग रोड चौकी इंचार्ज विपिन कुमार अगर समय पर संज्ञान लेते हुए तत्परता नही दिखाते तो युवक की जान भी जा सकती थी। पूरे घर मे सब जगह खून ही खून पड़ा हुआ था। युवक के हाथ-पैरों से खून निकल रहा था। विपिन कुमार ने उसे तत्काल इलाज के लिए एस.एन अस्पताल में भर्ती कराया। आगरा पुलिस देवदूत बनकर समय से मौके पर पहुँच गई जिसकी वजह से एक युवक की जान जाने से बच गई। क्षेत्रीय लोग उनकी समझदारी और सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं।
रिपोर्ट -लवी किशोर
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026