आगरा: दीपावली पर्व नजदीक है। ऐसे में यातायात पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। पिछले चार दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 11300 चालान किये हैं। 38 वाहन सीज किये गए और उनसे लगभग 6 लाख से अधिक जुर्माना वसूला है।
आपकों बताते चले कि इस समय आगरा जिले में यातायात माह का आयोजन चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है तो वहीँ ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान भी कर रही है। जो लोग वाहनों के कागजात लेकर नही चल रहे उनकी गाड़ियां भी सीज की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने 5 नवंबर से 8 नवंबर तक के आंकड़े जारी किए हैं।
यातायात पुलिस ने 5 नवंबर को ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर 3193 चालान किये तो वहीँ 13 वाहनों को सीज किया गया। लगभग 137500 रुपये का जुर्माना वसूला। 6 नवंबर 2367 वाहनों के चालान हुए तो वही 15 वाहनों को सीज किया गया और लगभग 157500 रुपये का जुर्माना वसूला। 7 नवंबर को 3490 वाहनों के चालान किये गए और 7 वाहन सीज हुए। इनसे लगभग 162000 रुपये जुर्माना वसूला गया। 8 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस ने 2270 वाहनों के चालान किये तो वही 3 वाहन सीज किये। इनसे लगभग 149000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
- महिला पहलवान उत्पीड़न मामला: कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने दी प्रतिक्रिया, विनेश फोगाट ने किया हाई कोर्ट जाने का ऐलान - August 3, 2026
- एक्मा (ACMA) के 50वें स्वर्णिम स्थापना दिवस पर भव्य समारोह: ‘सुवर्णिका’ का विमोचन, व्यापारियों और सहयोगियों का हुआ सम्मान - August 3, 2026
- यूपी मानसून सत्र का हंगामेदार आगाज: विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा - August 3, 2026