आगरा: ताजमहल में किसी भी तरह की धर्मिक गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग एएसआई के नियमों को ताक पर रखकर धार्मिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला गुरुवार का है। गुरुवार को ताजमहल देखने आए एक पर्यटक ने ताजमहल के गार्डन में बैखोफ होकर नमाज अदा की। इस नमाज के दो वीडियो बनाये और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। वीडियो के सामने आने के बाद एएसआई और सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ताजमहल में किसी भी धार्मिक गतिविधि पर प्रतिबंध है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक्ट के अनुसार किसी भी स्मारक में परंपरागत और प्रचलित गतिविधि के अलावा अन्य कोई काम नहीं हो सकता है। ताजमहल में केवल शुक्रवार या ईद पर ही नमाज हो सकती है।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ताजमहल के गार्डन में नमाज पढ़ रहा है। उसके पास में सीआईएसएफ का जवान भी खड़ा दिख रहा है लेकिन उस जवान ने उसे नमाज अदा करने से नहीं रोका। इसका किसी पर्यटक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
सोशल मीडिया पर इस समय दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो चार सेकेंड का है तो दूसरा 9 सेकेंड का है। इन वायरल वीडियो के बाद एएसआई में हड़कंप मचा हुआ है और इन वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गया है।
- आगरा में यूजीसी की नई व्यवस्था के खिलाफ उबाल: ट्रैक्टर मार्च रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, धक्का-मुक्की - September 18, 2026
- Agra News: ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर रपट दर्ज होने से भड़के सिपाही, रामबाग चौकी में दरोगा को घेरा, दो निलंबित - September 18, 2026
- Agra News: खंदौली के किरण हत्याकांड का खुलासा, सिर पर ईंट से वार और गला रेतकर पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार - September 18, 2026