आगरा: एयर इंडिया के अधिकारी पर्यटक दंपती ने डॉग गायब होने पर होटल ताज व्यू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस बीच उन्होंने ग्रेहाउंड डॉग को ढूंढने वाले को इनाम की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली के बसंत कुंज सेक्टर डी के रहने वाले एयर इंडिया के अधिकारी दीपायन घोष अपने पत्नी के साथ ताजमहल घूमने आए थे। उनके साथ दो पालतू डॉग भी थे, वे पेट सिटिंग की सुविधा होने के कारण फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज व्यू में ठहरे थे।
एक नवंबर को अपने दोनों डॉग को होटल ताज व्यू के पेट सिटिंग में छोड़कर फतेहपुर सीकरी घूमने चले गए, दोपहर में होटल से फोन आया कि फीमेल डॉग ग्रेहाउंड कहीं चली गई है। इस पर वे तुरंत फतेहपुर सीकरी से लौट आए और तलाश में जुट गए। ग्रेहाउंड के न मिलने पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया।
ग्रेहाउंड की तलाश के लिए पर्यटन पुलिस ने आगरा मेट्रो, फतेहाबाद रोड सहित अन्य जगहों के सीसीटीवी की तलाश की, डॉग स्क्वाइड की भी मदद ली गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पर्यटक दंपत्ति भी सात दिन से ग्रेहाउंड की तलाश में जुटे हैं।
इस मामले में एसओ प्रीति चौधरी का कहना है कि पर्यटक की तहरीर पर होटल ताज व्यू के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, जानबूझकर लापरवाही बरतकर जानवर की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026