आगरा: थाना न्यू आगरा के अंतर्गत लॉयर्स कॉलोनी में रविवार की सुबह एक घर में बाप और दादी-पोते के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आत्महत्या की गई है। यानी पिता ने बेटे और अपनी मां की हत्या की। फिर खुद जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, तरुण उर्फ जॉली नामक युवक का शव पहली मंजिल पर फंदे पर लटका मिला, जबकि तरुण की मां ब्रजेश देवी और तरुण के 12 साल के बेटे कुशाग्र का शव ग्राउंड फ्लोर के अलग-अलग कमरे में मिला। रविवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिली है।
पता चला है कि मृतक तरुण की पत्नी रजनी खाटू श्यामजी दर्शन करने गई थी। सुबह नौकरानी के आने पर घटना की जानकारी हुई। युवक के पिता मान सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके पिता अधिवक्ता थे। पुलिस घटना के कारणों का पता करने में लगी हुई है।
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026
- …दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे? दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज - October 14, 2026