आगरा। इस होली पर आबकारी विभाग पर लक्ष्मी जी ने जमकर कृपा बरसाई है। ताजनगरी के लोग तीन दिनों में 17 करोड़ की शराब गटक गए है। आबकारी विभाग के लिए यह बहुत सुखद है। पिछले साल की होली से इस बार होली में 20 फीसदी ज्यादा देसी-विदेशी शराब और बीयर बिकी है। 24, 25 और 26 तारीख को होली पर ताजनगरी के लोग 17 करोड़ की शराब गटक गए।
होली पर पिछले तीन दिनों में 24 ,25, 26 मार्च को ताजनगरी में विदेशी शराब की लगभग 1 लाख 66 बोतल बिकी है। देसी शराब की 27 हजार 700 पेटी की बिकी है।इन तीन दिनों में चार लाख से ज्यादा बियर की केन और बोतल बिकी है। तीनों की कीमत की बात करें तो 17 करोड़ की शराब होली पर ताजनगरी के लोग गटक गए है। विदेशी शराब 8 करोड़, देसी शराब 6 करोड़ और बीयर 3 करोड़ रुपये की बिकी है। पिछले साल होली के मुकाबले इस बार होली पर 20 फीसदी ज्यादा शराब बिकी है।
जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी की मानें तो पिछली होली से इस बार होली पर आबकारी विभाग को अच्छा राजस्व लाभ हुआ है। 17 करोड़ की शराब इस बार होली पर बिकी है।
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026