मथुरा: मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर जाबरा टोल प्लाजा पर बीती रात को मांट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से बिहार जा रही थी एक लग्जरी कार को पकड़ा, जिसमें 12 किलो से अधिक सोना मिला। जब उसने पूछताछ की गई तो यह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
बीती रात को मांट पुलिस आबकारी टीम के साथ यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी, तभी नोयडा की तरफ से आ रही एक लग्जरी कार पेंडीबर को रोका गया। उसमें कुछ संदिग्ध पैकेट रखे हुए में। जब उन्हें खोला तो सोना मिला। पुलिस ने कार में सवार दो लोगो से सोने के बारे में जानकारी की तो वह कुछ भी नहीं बता सकें।
पुलिस ने इसको सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर सीओ गुंजन सिंह पहुंची और पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद जीएसटी, सेल टैक्स सहित अन्य टीमों को जांच के लिए बुलाया गया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोना को देवरिया बिहार ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच की जा रही है ।
- लायंस क्लब प्रयास का 19वां अधिष्ठापन समारोह: गीतिका अग्रवाल ने संभाली अध्यक्ष की कमान, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प - September 23, 2026
- चुनाव आयोग में कथित आंतरिक मतभेद और विवाद पर सियासी घमासान: राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला, पूर्व CEC ओपी रावत ने उठाए गंभीर सवाल - September 23, 2026
- पापा के ‘दीना-मामा’ का आखिरी भोजन और आखिरी सफर - September 23, 2026