आगरा। ताजगंज स्थित जोरो लग्जरी क्लब में देर रात मारपीट की घटना ने सभी को चौंका दिया। शराब के नशे में दो गुटों में खींचतान के बाद बाउंसर्स ने युवकों जमकर पीटा। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। क्लब में हंगामा करने वाले युवकों को बाउंसरों ने डंडों से पीटा गया । उनकी जमकर पिटाई लगाई। ताजगंज क्षेत्र में जारो नाइट क्लब है। कुछ दिन पहले ही क्लब की ओपनिंग हुई है।
शनिवार रात को क्लब में शराब के नशे में युवकों में झगड़ा हो गया। युवक डांस करते-करते आपसे में लड़ने लगे। मारपीट होने लगी। ग्लास और बोतल फेंकने लगे। इससे क्लब में हंगामा हो गया। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को रोका। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को अलग किया। मगर, हंगामा शांत नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाइट क्लब में शनिवार रात नशे में धुत युवकों ने बवाल मचा दिया। रसियन लड़की के साथ डांस के लिए युवक स्टेज पर चढ़ चढ़ गए, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। बाउंसर पर गुंडई का आरोप है। शराब के नशे के बीच मार कुटाई के बाद कुर्सी फिंकाई शुरू हो गई। जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
क्लब के बाउंसरों ने डंडों से युवकों को जमकर पीटा।
बाउंसर और गार्ड युवकों को लेकर बाहर आ गए। इसके बाद बाउंसर डंडे निकाल लाए। युवकों को उन्होंने डंडों से जमकर पीटा। क्लब में मौजूद अन्य लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पहले दिन से चर्चा में है क्लब
जारो नाइट क्लब की ओपनिंग करीब एक माह पहले हुई है। ओपनिंग से ही क्लब चर्चा में है। पहले दिन क्लब में प्रतिबंधित हुक्के के वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे। इसके बाद रशियन के पोल डांस के वीडियो सामने आए। शनिवार को मारपीट के वीडियो में भी हुक्का दिखाई दे रहा है।
कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार रात को क्लब में शराब के नशे में युवकों में झगड़ा हो गया। युवक डांस करते-करते आपसे में लड़ने लगे। मारपीट होने लगी। ग्लास और बोतल फेंकने लगे। इससे क्लब में हंगामा हो गया। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को रोका। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को अलग किया। मगर, हंगामा शांत नहीं हुआ।
पुलिस ने की कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाइट क्लब में कुछ युवकों के बीच में झगड़ा हुआ और मारपीट हो गई। इसके बाद क्लब के बाउंसरों ने हंगामा कर रहे युवकों को डंडों से पीटा। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए मैनेजर व बाउंसर्स पर कार्रवाई की।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि क्लब मैनेजर व तीन बाउंसर्स को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
- आगरा सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: रंजीत नारवार अध्यक्ष नियुक्त, सुनील पारस को आउटसोर्सिंग प्रकोष्ठ की मिली कमान - June 3, 2026
- संजय पैलेस के श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव: 7 जून को प्रथम जीर्णोद्धार दिवस पर सजेगा फूल बंगला, गूंजेंगे भजन - June 3, 2026
- जगद्गुरु शंकराचार्य की अगुवाई में आगरा आ रही ‘गविष्टि यात्रा’: 6 से 8 जून तक शहर की विभिन्न विधानसभाओं में होंगे भव्य आयोजन - June 3, 2026