आगरा। ताजनगरी में मौसम ने फिर करवट बदली है। लुबह साढे नौ बजे के करीब हुई मध्यम स्तर की बारिश ने ठंड में थोड़ा इजाफा तो कर दिया लेकिन कंपकंपी वाली स्थिति नहीं है। बारिश के बाद धूप निकल आई है। आगरा में आज न्यनतम तामान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
वैसे कुछ देर के लिए आगरा के लोग सहमे जरूर थे क्योंकि बारिश के कारण दैनिक कामकाज में बाधा पहुंचती है। लेकिन फिर से धूप निकल आने से लोगों को राहत मिली। वैसे इस मौसम में धूप किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। बारिश होने से आसपास के किसानों के चेहरे खिल गए। आगरा में 24 से 28 जनवरी तक तापमान में बढ़ा उतार चढ़ाव नहीं होगा। इस दौरान मध्यम कोहरा रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहेगा।
सुबह में आगरा में बारिश को देख कर टूंडला में भी बरसात की संभावना जताई जा रही थी लेकिन साढे दस बजे तक यहां बारिश नहीं हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बताया जाता है कि मथुरा और हाथरस में भी मध्यम स्तर की बारिश हुई है। इससे ठंड तो निश्चित बढी है लेकिन गलन नहीं है। उधर दिल्ली एनसीआर में भी आज मौसम मैं बदलाव देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में भी आज बारिश हुई। आकाश में बादल छाए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शाम या रात के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है.
बुधवार को जनवरी में इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। जनवरी में यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। इससे पूहले 19 जनवरी को तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री गर्म रहा। जबकि हवा में नमी का स्तर 55 से 100 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, इसके बाद ठंड बढ़ेगी. 24 जनवरी से जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा तो तापमान गिरना शुरू होगा। साथ ही कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026
- स्टोरी टीवी पर स्ट्रीम हुई ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’: विद्या मालवडे की सीरीज़ खोलेगी साइबर ठगी का डरावना सच - October 21, 2026
- मुंबई में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी - October 21, 2026