आगरा: स्थानीय सपा नेता सुरेंद्र चौधरी, कृष्णकांत और उनके साथियों की गुंडई और दबंगई से दुखी एक पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन कमिश्नरेट आगरा के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है. दरअसल मामला एक जमीन की सौदेबाजी और रूपों के लेनदेन को लेकर है पीड़ित देवेंद्र कुमार उर्फ डीके कि अगर बात मानी जाए तो स्थानीय सपा नेता सुरेंद्र चौधरी ने जमीन की सौदेबाजी को लेकर देवेंद्र कुमार उर्फ डीके से संपर्क किया..
जमीन खरीदने के लिए दबाव बनाया..दो बार जमीन की सौदेबाजी को लेकर टोकन मनी दिया और फिर वापसी कर ली पीड़ित डीके का कहना है की तीसरी बार जब जमीन का सौदा हो रहा था.स्थानीय सपा नेता सुरेंद्र चौधरी और कृष्णकांत को साफ कह दिया गया था कि अगर मामला कैंसिल हुआ टोकन मनी वापस नहीं होगी.बावजूद इसके स्थानीय सपा नेता सुरेंद्र चौधरी और कृष्णकांत ने तीसरी बार भी सौदा कैंसिल कर दिया मगर फिर भी पीड़ित ने 85% रकम वापसी करा दी है..
अब एक स्थानीय सपा नेता सुरेंद्र चौधरी और कृष्णकांत लगातार दबाव बना रहे हैं पीड़ित को धमका रहे हैं गाली गलौज कर रहे हैं अपने साथ अनहोनी की घटना की आशंका जताते हुए पीड़ित देवेंद्र कुमार उर्फ डीके ने पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है. इतना ही नहीं पीड़ित का कहना है कि अगर इस दौरान उनका और उनके परिवार को कुछ भी होता है तो स्थानीय सपा नेता सुरेंद्र चौधरी, कृष्णकांत और उनके साथियों की जिम्मेदारी होगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गायक थॉमसन एंड्रयूज ने अपने जन्मदिन पर रिलीज किया नया रोमांटिक ट्रैक ‘कोई ऐसी यार बने’: एम्स्टर्डम में शूट किया गया है इसका खूबसूरत म्यूजिक वीडियो - October 5, 2026
- साहित्यकार डॉ. सत्यवान सौरभ के चर्चित दोहों का विशेष वीडियो संग्रह रिलीज, समाज और राजनीति पर तीखा व्यंग्य - October 5, 2026
- आगरा में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए निकली अंतर्विभागीय विशाल जागरूकता रैली: सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ - October 5, 2026