कासगंज। राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री श्री 1008 बाबा दुर्बल नाथ सेवा समिति द्वारा आज शाम 5:30 बजे समाज के युवा सुशांत सावेरे (नव नियुक्त एसडीएम, कासगंज, उत्तर प्रदेश सरकार) सहित 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन शिवकुमार राजौरा ने किया। शुरुआत बाबा दुर्बल नाथ एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उत्साह का माहौल देखने लायक रहा।
समारोह में लगभग 50 से 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को साल ओढ़ाकर और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के लगभग 20 से 25 युवाओं, जिन्हें हाल ही में सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है, को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष शिवकुमार राजौरा ने कहा कि “यह हमारे समाज के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है कि हमारे युवा सुशांत सावेरे को एसडीएम पद पर नियुक्ति मिली है। साथ ही आज जिन बच्चों का सम्मान हुआ है, वे समाज और देश के उज्जवल भविष्य का प्रतीक हैं।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान मदन किशोर पलवार, हेमंत, तेजेंद्र राजौरा, ओमप्रकाश चलनी वाले, सुभाष राजौरा, सुमित गूंते, संजय, राजकुमार, जीतू, शिवकुमार, जगदीश राजोरिया, सियाराम, लखमीचन्द, काशीराम नागर, लक्ष्मीनारायण, चंद्रपाल राजौरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026