आगरा। सामाजिक समरसता और एकजुटता की झलक के साथ शनिवार को महाराजा निषाद राज और महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों की स्वर लहरियां के बीच शोभायात्रा की शुरुआत मनोहरपुर, बल्केश्वर रोड स्थित एकलव्य वाटिका से मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल और छोटेलाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की।
इस मौके पर विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा कि महाराज निषाद राज करुणा, त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अमर सिंह निषाद ने कहा कि शोभायात्रा के जरिए हम अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना चाहते हैं।
शोभायात्रा में सर्वप्रथम विघ्नहर्ता गणेश जी की झांकी थी। शिव परिवार, राधा कृष्ण, शेंरोवाली माता, वीरांगना फूलन देवी, महर्षि वेदव्यास, केवट, दशरथ माझी, सबरी सहित महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज का मुख्य डोला था। यात्रा में वृन्दावन के कलाकारों ने शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
महामंत्री शांति प्रसाद निषाद ने बताया कि शोभायात्रा एकलव्य वाटिका से शुरू होकर बल्केश्वर चौराहा, शनिदेव मंदिर, चांदनी चौक, साई मंदिर, कमला नगर टंकी से होते हुए मेन मार्केट, कावेरी कुंज, सुभाष नगर, कर्मयोगी फुब्बारा, निषाद चौक से पुनः एकलव्य वाटिका पर समाप्त हुई। यात्रा का 14 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग निषाद राज के जयकारों से गूंजता रहा।
मुख्य संयोजक प्रमोद कुमार निषाद ने बताया कि यात्रा से पहले दोपहर 12 बजे विचार गोष्ठी और समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया। संचालन डॉ. बीएस वर्मा ने किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह निषाद, संयोजक मोहन सिंह वर्मा, सह संयोजक नाथूराम वर्मा, सुंदर सिंह, ई. खूबीराम वर्मा, भगवान सिंह, सुन्दर सिंह, होतीलाल निडर, हरिप्रसाद, ब्रजेश वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रेम सिंह वर्मा, सवाई सिंह, शिशुपाल वर्मा, रामखिलाड़ी वर्मा, चेतन, वीरेंद्र, लाला आदि मौजूद रहे।
- Agra News: ट्रांस यमुना में मकान पर कब्जे के विवाद में छत से गिरी महिला, जांच के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित - July 21, 2025
- Agra News: सावन आश्रम में जीवनदायी सेवा, 57 लोगों ने किया रक्तदान - July 21, 2025
- Agra News: सेवा, भक्ति और करुणा के पथ पर तपस्या फाउंडेशन का मानवीय प्रयास, जरूरतमंद बच्चों को किया रेनकोट का वितरण - July 21, 2025