आगरा। होली की त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के बाद जिले के पुलिसकर्मियों ने शनिवार को होली खेली। सिपाही से लेकर जिले के आला पुलिस अधिकारी होली के रंगों में रंगे नजर आए।
आज न कोई छोटा था और न बड़ा। जिले भर के थानों में पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। हर पुलिसकर्मी आज मस्ती के मूड में था। सिपाहियों ने अपने अफसरों को गुलाल-अबीर से सराबोर कर दिया।
इस बार की होली पुलिसकर्मियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, क्योंकि होली के दिन ही जुमे की नमाज अदा होनी थी। होली के साथ ही जुमे को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने दिन-रात एक कर दिया था। वरिष्ठ अधिकारी तक सड़कों पर मार्च करते दिखे थे। होली के दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास चौकसी बरती गई थी।
पुलिसकर्मी अपनी होली अगले दिन ही मनाते हैं। होली के दिन तो वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहते हैं। होली का अगला दिन पुलिस वालों का होता है। आज यही मौका था।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026