आगरा: थाना डौकी और सर्विलांस पुलिस ने ग्रामीणों को सोने के आभूषणों का लालच देकर लाखों रुपए ठगने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग उड़ीसा का रहने वाला है और लंबे समय से जिले में सक्रिय रहकर भोले भाले लोगों को अपना निशाना बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो लाख नब्बे हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन, सोने की लड़ियां और काले जादू की एक किताब बरामद की।
डीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास के अनुसार, रीतेश नामक यह ठग लोगों को काले जादू के नाम पर बताता था कि उनकी भूमि में सोने के आभूषणों का कलश दबा हुआ है। इसके लिए अनुष्ठान आदि करना होगा। इस तरह की बातों में फंसा कर लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेता था और ठगी का शिकार लोगों को नकली स्वर्णाभूषण थमा देता था। उसने डौकी क्षेत्र के एक ही व्यक्ति से करीब सोलह लाख रुपये ऐंठ लिए थे।
पुलिस ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों का भी पता लगा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस ठग के गिरोह में कौन-कौन शामिल है। उड़ीसा से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- Agra News: रावतपाड़ा में बिखरे फागुनी रंग, व्यापारियों के बीच जमी ‘होली मिलन’ की महफिल, भाईचारे का संदेश - March 2, 2026
- आगरा में सुलभ न्याय की दस्तक: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज संजय कुमार मलिक ने दिखाई ‘प्रचार रथ’ को हरी झंडी - March 2, 2026
- सांसद राजकुमार चाहर का ‘एक्शन’ मोड: गंगाजल प्रोजेक्ट और मिड-डे मील की गुणवत्ता की होगी उच्चस्तरीय जांच - March 2, 2026