आगरा। आगरा पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार को निकली समरसता यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत वॉटरवर्क्स चौराहे से हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा जीवनी मंडी स्थित राधा वल्लभ मंदिर पहुँची, जहाँ स्वागत के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।
यात्रा आगे दरेसी क्षेत्र पहुँची, जहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत मनकामेश्वर मंदिर में समरसता अभिषेक सम्पन्न हुआ। इसके बाद यात्रा सदर भट्टी स्थित दाऊजी मंदिर पहुँची, जहाँ सभा का आयोजन किया गया। सभा के समापन के बाद यात्रा कम्युनिटी हॉल, न्यू आगरा के लिए रवाना हो गई।
इस अवसर पर नरोत्तम दास जी महाराज ने कहा कि समरसता यात्रा समाज को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आपसी सद्भाव और समानता की भावना से ही समाज मजबूत बनता है और ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं।
प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि समरसता यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि जब समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है तो राष्ट्र भी सशक्त होता है।
यात्रा संयोजक राहुल जोशी ने बताया कि यात्रा का मुख्य लक्ष्य समाज में समरसता, भाईचारा और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में मिल रहे समर्थन से स्पष्ट है कि लोग सामाजिक सौहार्द को महत्व दे रहे हैं।
यात्रा में नरोत्तम दास जी महाराज, योगेश पुरी जी महाराज, प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी, विभाग संगठन मंत्री सुशील जी, विभाग सह मंत्री एवं यात्रा संयोजक राहुल जोशी, जिला उपाध्यक्ष रवि त्रिलोकानी, सागर जी, कपिल त्यागी, राहुल वार्ष्णेय, आकाश राठौर, राजकुमार गुरनानी, जिला अध्यक्ष अजय कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026