पिनाहट-आगरा। पिनाहट कस्बे में नगर पंचायत की संपत्ति पर भू-माफिया द्वारा कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पुराना राजाखेड़ा मार्ग स्थित बड़ी टंकी परिसर में चल रही अस्थाई गौशाला पर कब्जा करने की नीयत से देर रात दुकानों की पुताई कर दी गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकानों पर अपनी वाल राइटिंग भी करानी शुरू कर दी और परिसर में जबरन ताला डालने का प्रयास किया।
इस बात की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया, यह जमीन नगर पंचायत की है, जिसका बैनामा 1968 से हमारे पास है। यहां अस्थाई गौशाला चल रही है और गायों के लिए भूसा रखा गया है। भू-माफिया बिना अधिकार के कब्जा करने आया था। दुकानों पर पुताई कराकर अपने नाम की वाल राइटिंग कराने की तैयारी थी। हमने पुलिस को बुलाकर स्थिति स्पष्ट की और बताया कि टंकी परिसर के स्वामित्व के सारे कागजात नगर पंचायत के रिकॊर्ड में मौजूद हैं।
नगर पंचायत कर्मचारियों के मुताबिक, संबंधित पक्ष अपने पास किसी अन्य बैनामे का हवाला देकर कब्जा करना चाहता था, लेकिन उस दस्तावेज की वैधता संदिग्ध है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और आगे की जांच शुरू कर दी है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026