आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के लॉयर्स कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। इस दौरान तीसरी मंजिल पर बुजुर्ग महिला फंस गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनकी बहन के दो लड़के भी फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर तीनों को सकुशल बाहर निकाला। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लायर्स कॉलोनी के मकान नंबर बी 10 में सोमेंद्र कुमार और मुनेंद्र कुमार रहते हैं। घर के पीछे वाले हिस्से में तीसरी मंजिल पर उनकी 90 साल की मौसी दया गुप्ता रहती हैं। पति की मौत हो चुकी है। उनके संतान भी नहीं है। मंगलवार सुबह 11 बजे घर के पिछले हिस्से की दूसरी मंजिल से अचानक धुआं उठता दिखा।
इस पर सोमेंद्र अपने भाई मोनेंद्र के साथ मौसी को बचाने तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। तब तक आग की लपटें उठने लगीं। ये देख उन्होंने शोर मचा दिया। उनकी पत्नी ने अन्य परिजन की मदद से समरसेबल से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली।
इसी बीच सूचना पर थाना पुलिस और एसएफओ सोमदत्त सोनकर के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर तीनों को बचाया। बुजुर्ग महिला को गोदी में लेकर फायर ब्रिगेड कर्मी नीचे आए। आग में घर का सामान जल गया। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस का कहना है कि मकान की दूसरी मंजिल पर कबाड़ का सामान भरा हुआ था जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। कोई जनहानि नहीं हुई।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026