आगरा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना न्यू आगरा पहुंचकर एफआईआर की मांग की और प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी।
शिकायत में कहा गया है कि एक व्यक्ति, जितेंद्र तोमर उर्फ जीतू ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंदिरा गांधी के खिलाफ बेहद अश्लील और काल्पनिक पोस्ट डाली है। यह न सिर्फ एक दिवंगत राष्ट्रीय नेता का अपमान है, बल्कि देश की अस्मिता पर हमला भी है।
एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने बताया कि इंदिरा गांधी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की पहचान थीं। उनकी छवि को सोशल मीडिया पर धूमिल करना सीधे-सीधे देश के इतिहास और गौरव का अपमान है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस कमिश्नर, डीएम और एसीपी को भी भेजी गई ईमेल पर शिकायत
शिकायत की एक प्रति पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसीपी को ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आईटी एक्ट, देशद्रोह और मानहानि जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता रामदत्त दिवाकर, सेवादल अध्यक्ष सचिन यादव, कांग्रेस नेता सत्येंद्र केम, पूर्व प्रवक्ता पवन शर्मा, संदीप मल्होत्रा, गौरव कश्यप, संजय पंडित, विकास भारती समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026