आगरा। सिकंदरा स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार रात को एक दरोगा ने हंगामा किया। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के फ्लैट के दरवाजे पर लात मारी। इंजीनियर के विरोध पर हाथापाई की। पिस्टल निकाल ली। बाद में तलवार ले आया। इस पर इंजीनियर ने भागकर खुद को बचाया। उन्होंने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है।
निखिल मैजेस्टिक अपार्टमेंट निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह जूनियर इंजीनियर हैं। अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पहली मंजिल पर एक दरोगा रहते हैं। सत्यपाल सिंह ने आरोप लगाया कि फ्लैटों में सीलन रहती है। इस कारण दरोगा उनसे विवाद करते हैं। सोमवार रात तकरीबन 1 बजे वह नशे में दरवाजे को खटखटाने लगे। गेट खोलने पर अंदर घुस आए। हाथापाई की। पत्नी बचाने आई तो उनसे भी अभद्रता की। जान से मारने की कोशिश करने लगे। वह अपार्टमेंट से भूतल पर भागे।
दरोगा भी पीछे दौड़ पड़े। जेई ने चौकी पर आकर पुलिस को जानकारी दी। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। आरोपी दरोगा को बुलाया गया है। वह गोपनीय विभाग में तैनात हैं।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026