आगरा: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की होड़ में मर्यादा लांघना नोएडा की एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया है। आगरा के न्यू आगरा थाने में नोएडा निवासी यूट्यूबर संजना यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक स्थानीय अधिवक्ता की शिकायत और उनके द्वारा प्रस्तुत डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
क्या है पूरा विवाद?
न्यू आगरा निवासी अधिवक्ता देवेन्द्र यादव उर्फ दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नोएडा की रहने वाली यूट्यूबर संजना यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आपत्तिजनक रील पोस्ट की। आरोप है कि इस रील में अधिवक्ता की फोटो का अनधिकृत इस्तेमाल किया गया और उनके खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा (गालियों) का प्रयोग किया गया।
मुकदमे की पैरवी की रंजिश का मामला
अधिवक्ता देवेन्द्र यादव का दावा है कि यह पूरी हरकत पेशेवर रंजिश के कारण की गई है। यूट्यूबर एक पुराने मुकदमे की पैरवी से नाराज चल रही थी, जिसके चलते उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह रील बनाई और प्रसारित की गई। पीड़ित अधिवक्ता ने रील की रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं।
पुलिस की कार्रवाई और चेतावनी
थाना न्यू आगरा पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी की निजता का उल्लंघन और गाली-गलौज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल साइबर सेल की मदद से पोस्ट की जांच की जा रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी यूट्यूबर के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026