आगरा नगर निगम से जुड़ी विज्ञापन एजेंसियां खुलेआम निगम के नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। सड़क किनारे बांस बल्लियों पर खुलेआम होर्डिंग लगाए जा रहे हैं जबकि बांस और बल्लियों पर होर्डिंग लगाना नियमों के विरुद्ध है। छीपीटोला चौराहे पर बांस बल्ली पर लगा होर्डिंग अचानक से गिर पड़ा जिसमें टेंपो चालक बाल-बाल बचा।
छीपीटोला चौराहे पर बांस बल्ली पर एक होर्डिंग लगा था। यह हार्डिंग धार्मिक कार्यक्रम का था। जैन समाज की ओर से यह होर्डिंग लगवाया गया था। छीपीटोला चौराहे पर लगा यह हार्डिंग आज एक हादसे का सबब बन जाता। मौसम खराब होने के चलते तेज हवा चली और होर्डिंग की एक तरफ की बल्ली टूटी और लोडिंग टेंपो पर अचानक से जा गिरा।
घटनाक्रम लगभग 2:30 बजे का है। छीपीटोला चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर एक टेंपो रुका। उसमें से टेंपो चालक बाहर निकला ही था कि अचानक से बल्ली पर लगा होर्डिंग टूट कर उसके ऊपर गिर गया। गनीमत नहीं टेंपो चालक की ज्यादा चोट नहीं आई। इस हादसे से साफ था कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते किसी युवक की जान जा सकती थी। क्योंकि सड़क किनारे बांस बल्ली ऊपर हार्डिंग ना लगे इसकी जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की है।
होर्डिंग में बड़ा खेल
आपको बताते चलें कि शहर में कोई भी होर्डिंग बिना नगर निगम की अनुमति के नहीं लग सकता है लेकिन निगम के विज्ञापन विभाग के अधिकारियों की शह पर विज्ञापन एजेंसी कार्यक्रमों के होर्डिंग बांस बल्लियों पर ही लगवा रहे हैं। सूत्रों की माने तो बांस बल्ली पर जो होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं उनका पैसा निगम में जमा नहीं होता बल्कि विज्ञापन एजेंसी और अधिकारियों के बीच सांठगांठ का खेल हो जाता है।
- Agra News: गजब हाल, कथित भाजपा नेता चौकी पर कर रहा सुनवाई, पुलिस बता रही सफाई कर्मी - June 18, 2025
- Agra News: मूंग-मक्का खरीद और सरसों लैब के नाम पर किसानों का शोषण, रालोद ने जिलाधिकारी को बताई समस्या - June 18, 2025
- Agra News: अछनेरा के सांधन गांव में आकाशीय बिजली से पांच भैंसों व एक गाय की मौत, मुआवजे की मांग - June 18, 2025