आगरा। थाना बाह क्षेत्र के बाग का पुरा गांव में दबंगई की एक अजीब सी घटना घटी। यहां ससुराल में रह रही एक महिला और उसके परिवार के लोगों पर उसकी पहली ससुराल के लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावर इस महिला को जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे।
बाह पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हमलावर मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जयसिंह का पुरा गांव के बताए गए हैं। पीड़िता रवीना की पहली शादी मध्य प्रदेश के जयसिंह का पुरा गांव में हुई थी। ससुराल में उससे मारपीट की जाती थी। तरह-तरह से परेशान किया जाता था। इसके बाद रवीना अपने पिता के घर रहने लगी थी। दो साल पहले रवीना ने अपने पति से तलाक ले लिया था। बाद में रवीना के पिता और भाइयों ने उसकी दूसरी शादी बाग का पुरा निवासी रमाशंकर के साथ कर दी थी।
रवीना अब बाग का पुरा में अपने पति रमाशंकर के घर हंसी-खुशी रह रही थी। विगत दिवस रवीना की पहली ससुराल से चार-पांच लोग उसकी दूसरी ससुराल बाग का पुरा में पहुंचे। इन लोगों ने यहां पंचायत बैठाई और रवीना पर अपने साथ चलने के लिए दबाव डाला। रवीना ने साफ इंकार कर दिया। रवीना का कहना था कि पहली ससुराल में उसे मारापीटा जाता था और बहुत परेशान किया जाता था।
अस्पताल में भर्ती घायल रवीना ने बताया कि उसने पहली ससुराल जाने से इंकार किया तो से धुरेंद्र, गजेंद्र, वीरेंद्र और कुछ अन्य लोगों मारपीट शुरू कर दी। उसके पिता ने रोका तो उनसे भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- प्रयागराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, स्वराज भवन में हुआ स्वागत - August 8, 2026
- रामु जाइ बन राजु तुम्हारा…कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास प्रसंग से भावुक हुआ कथा पांडाल, आंखों से बही अश्रुधारा - August 8, 2026
- मेरठ में सीएम योगी के दौरे से पहले हड़कंप: कार्यक्रम स्थल के पास आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एटीएस और पुलिस जांच में जुटी - August 8, 2026