आगरा। थाना सैया क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक महिला गुरुवार की सुबह अपने घर पर नहा रही थी। बताया जा रहा है तभी एक पड़ोसी चुपके से मोबाइल पर महिला की वीडियो बनाने लगा। महिला की वीडियो बनाते देख महिला के परिजनों ने युवक को दबोच लिया। जिसके चलते जमकर हंगामा हो गया। आपको बता दे आगरा में एक महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
क्षेत्र के थाना सैया क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में महिला का नहाते हुए पड़ोसी युवक वीडियो बना रहा था। महिला के परिजनों को जानकारी हुई तो जमकर हंगामा हुआ। महिला ने थाना सैया पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताया जाता है पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। एसीपी सैया देवेश सिंह ने बताया है कि गुरुवार की सुबह एक महिला ने नहाते समय वीडियो बनाने की तहरीर दी है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026