आगरा:- थाना सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर में रिटायर इंजीनियर के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित का कहना है कि चोर करीब 30 लाख रुपए के जेवरात व सामान ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बजरंग नगर में सेतु निगम से रिटायर इंजीनियर पीएन सिंह रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे सभी लोग सोए। सुबह जब उठे तो मकान के अंदर के कमरे में अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान फैला हुआ था। चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। अलमारी में रखे जेवरात को ले गए। उनके अनुसार चोर सोने के दो सेट, अंगूठी, मांग टीका, कुंडल, चूड़ियां सहित अन्य जेवरात ले गए। करीब 30 लाख रुपए के गहने चोर ले गए हैं।
घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वारदात रात एक बजे के बाद हुई है। घर में चार लोग थे, लेकिन उनको भनक तक नहीं लगी। थाना प्रभारी नीरज शर्मा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी प्रथम तल पर बने कमरे में हुई है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार के लोग सो रहे थे। चोरी गए सामान की आंकलन किया जा रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026