आगरा: शहर से बाहर घूमने गए परिवार के वापस आने पर देखा घर के मुख्य दरवाजे के ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। कमरे में रखी तिजोरी का भी ताला टूटा हुआ था। तिजोरी में रखी लाखों की नगदी और सोने चाँदी के गहने भी गायब थे। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।
थाना शाहगंज क्षेत्र के पांडव नगर में संजय यादव अपनी पत्नी और बच्चो के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मूलतः वह संभल के बबराला, गुननौर के निवासी हैं। आगरा में वह एल प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी के पद पर नौकरी करते हैं। संजय साल की पहली तारीख को अपने परिवार के साथ घूमने के लिए प्रयागराज गए हुए थे। रविवार रात 9:30 बजे वह वापस आगरा अपने घर पर आए। घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उनके होश फाख्ता हो गए। कमरे के अंदर रखी तिजोरी का ताला भी टूटा हुआ था। तिजोरी में ढाई लाख की नगदी सहित उनकी पत्नी के सोने-चाँदी और डायमंड गहने गायब थे।
चोरी गए सामान में नगदी सहित 20 ग्राम की सोने की चैन, 20 ग्राम का सोने का पेंडल, 20 ग्राम की साकर वाली सोने की चैन, 15 ग्राम की सोने की चेन, 10 ग्राम की सोने की चेन, 20 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, हीरे की दो अंगूठियां 8-15 ग्राम, 20 ग्राम की सोने के झाल, 15 ग्राम सोने के झुमके, 18 ग्राम सोने की अँगूठी, 10 ग्राम वजनी 5 जोड़ी सोने के टॉप्स, 5 ग्राम वजनी 2 जोड़ी कान की बाली, 13 ग्राम सोने की चेन मय पेंडल, 15 ग्राम सोने का टीका, 50 ग्राम वजनी सोने की नथ चेन सहित 500 ग्राम चाँदी भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए। संजय के अनुसार कुल 40 लाख का सामान नगदी सहित चोरी हुआ है। उन्हें आशंका है कि चोरी की घटना को अंजाम शनिवार और रविवार के बीच दिया गया है।
मामले में पीड़ित संजय यादव की तरफ से शाहगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026