आगरा। जमीन वापसी के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की जिद पर अड़े किसानों ने आज दोपहर में सीएम से मुलाकात के बाद सात दिन बाद इनर रिंग रोड को देर शाम खाली कर दिया है। खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती ठंड में धरना दे रहे किसानों की घर वापसी से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
इनर रिंग रोड की एक लाइन को घेरे बैठे किसानों की आज विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के प्रयास से सीएम से हुई मुलाकात के बाद लखनऊ से लौटे किसान नेताओं ने धरना स्थल पर आकर सीएम से हुई बातचीत से अवगत कराया। किसानों ने इसे अपनी जीत बताते हुए धरना समाप्ति की घोषणा कर दी।
अब किसानों की नजर कल लखनऊ में होने जा रही कैबिनेट बैठक पर है। मुख्यमंत्री ने किसानों को जमीन वापसी के लिए आश्वस्त किया है। किसानों से मुलाकात के बाद सीएम ने आगरा की कमिश्नर और प्राधिकरण की वीसी को तलब कर लिया था। उनसे मुलाकात के बाद किसानों को जमीन वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026