आगरा: आखिकार पुलिस का शक सही निकला। मानपाड़ा में बुधवार की दोपहर पंद्रह लाख रुपये की लूट की कहानी मनगढ़ंत निकली। यह कहानी कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी ने ही गढ़ी थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला कि विशाल के साथ अभिषेक नामक उसका एक साथी भी साजिश में शामिल था। पुलिस अभिषेक की तलाश के साथ ही कारोबारी के कैश की बरामदगी के प्रयासों में लगी हुई है।
बता दें कि मुखर्जी मार्केट स्थित भागीरथ अग्रवाल फर्म के कर्मचारी विशाल ने दोपहर में बैंक जाते समय पंद्रह लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना दी थी। वारदात के बारे में पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार खुद मौके पर पहुंच गए। पुलिस को कर्मचारी की बातों में झोल दिखा तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। कड़ाई करने पर कर्मचारी टूट गया और उसने स्वीकार किया कि वह कैश की लूट दिखाकर 15 लाख रुपये हड़पने की फिराक में था।
- सुरेन्द्र सिंह चाहर बने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती के आगरा जिलाध्यक्ष, जानिए क्यों - November 2, 2025
- 60 वर्ष के हुए शाहरुख खान का अभिनय सफर आगरा से शुरू हुआ था, पढ़िए अनसुनी दास्तान - November 2, 2025
- ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के नारे अब हिंसा भड़काने का लाइसेंस बन चुके हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य - November 2, 2025