आगरा: आखिकार पुलिस का शक सही निकला। मानपाड़ा में बुधवार की दोपहर पंद्रह लाख रुपये की लूट की कहानी मनगढ़ंत निकली। यह कहानी कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी ने ही गढ़ी थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला कि विशाल के साथ अभिषेक नामक उसका एक साथी भी साजिश में शामिल था। पुलिस अभिषेक की तलाश के साथ ही कारोबारी के कैश की बरामदगी के प्रयासों में लगी हुई है।
बता दें कि मुखर्जी मार्केट स्थित भागीरथ अग्रवाल फर्म के कर्मचारी विशाल ने दोपहर में बैंक जाते समय पंद्रह लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना दी थी। वारदात के बारे में पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार खुद मौके पर पहुंच गए। पुलिस को कर्मचारी की बातों में झोल दिखा तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। कड़ाई करने पर कर्मचारी टूट गया और उसने स्वीकार किया कि वह कैश की लूट दिखाकर 15 लाख रुपये हड़पने की फिराक में था।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026