आगरा। विगत 13 मार्च को गैलाना रोड पर बेकाबू फॊरच्यूनर की टक्कर से घायल हुए लोकेश बघेल की मौत के बाद परिवारीजनों ने मुआवजा न मिलने तक अंत्येष्टि नहीं करने का फैसला वापस ले लिया। आज सुबह गमगीन माहौल में गांव में ही लोकेश बघेल की अंत्येष्टि कर दी गई।
लोकेश की मौत के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ कल शाम दक्षिणांचल कार्यालय के समीप गैलाना कट पर हाईवे को जाम कर दिया था। विधायक पुरुषोत्त्तम खंडेलवाल के समझाने के बाद लोगों जाम खत्म कर दिया था और मृतक के शव को लेकर गांव आ गये थे।
पुलिस की कोशिश थी कि जल्दी से जल्दी लोकेश के शव का अंतिम संस्कार हो जाए, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने मुआवजे की मांग उठा दी। और लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए ऐलान कर दिया कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, वे लोकेश के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। गांव वालों की यह भी मांग थी कि कई लोगों को फॊरच्यूनर से रौंदने वाले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
गांव में देर रात पुलिस लोगों को अंत्येष्टि के लिए मनाती रही, लेकिन लोग लोकेश की अंत्येष्टि के लिए तैयार नहीं हुए थे। इसके बाद पुलिस ने भी हार मान ली थी। इधर गांव वालों के पास कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। लोकेश के पार्थिव शरीर के खराब होते देख परिवारीजनों ने आज सुबह उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। सुबह गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026