आगरा: ताजमहल देखने आए महाराष्ट्र के एक पर्यटक की बुधवार को मौत हो गई। महाराष्ट्र के लातूर निवासी लगभग 45 वर्षीय शिवलिंग बबय्या स्वामी दोपहर करीब डेढ़ बजे ताजमहल के रॉयल गेट के निकट बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
वहां तैनात सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम उन्हें तुरंत पश्चिमी गेट स्थित डिस्पेंसरी में ले गई। यहां उनकी हालत गंभीर देख अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया।
पर्यटक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसका पता मेडिकल परीक्षण के बाद ही चल सकेगा। मृत पर्यटक के साथियों ने बताया कि वे जयपुर भ्रमण करके आए थे, वहां उनकी पीठ में दर्द हुआ था, जिसके बाद दवाई ली थी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026