आगरा: थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बड़ा कछियारा में पर्वत के लोग जिस लापता युवक को तीन दिन से तलाश रहे थे उसकी लाश घर के सामने ही कूड़े के ढेर में दबी मिली। इसका पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीनी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गांव बड़ा कछियारा निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र रामबरन विगत तीन मार्च की रात घर से अचानक गायब हो गया था। परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी।
गुरुवार की सुबह जब गांव के ही लोग कूड़ा डालने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने कूड़े के ढेर में सोनू की लाश को देखा। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनू की घर के सामने ही रहने वाले पड़ोसियों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई और लाश को कूड़े के ढेर में दबा दिया गया। यही नहीं, घटना के बाद से पड़ोसी फरार हैं। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल और डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026