आगरा। ताज नगरी स्थित ताज जोनल पार्क को गीता-गोविंद वाटिका के रूप में विकसित करने के प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के सुझाव को एडीए काफी हद तक अमलीजामा पहना चुका है। गत दिवस कैबिनेट मंत्री उपाध्याय ने प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के साथ जोनल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि में पर्यटकों का प्रवास बढ़ाने के लिए वाटिका में ब्रज की संस्कृति पर आधारित लाइट एंड साउंड शो शुरू करने को कहा।
गौरतलब है कैबिनेट मंत्री उपाध्याय ने कुछ वर्ष पूर्व आगरा विकास प्राधिकरण के तत्कालीन उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को जोनल पार्क को गीता गोविंद वाटिका के नाम से थीम पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। बाद में उपाध्यक्ष के निर्देश पर तैयार की गई डीपीआर के आधार पर प्राधिकरण द्वारा जोनल पार्क को गीता गोविंद वाटिका के रूप में विकसित किया जा रहा है।
ताज नगरी फेस टू के जोनल पार्क में 19 एकड़ के विशाल क्षेत्र में गीता गोविंद वाटिका को देशी- विदेशी पर्यटकों के लिए विकसित किया जा रहा है। विकास कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे कैबिनेट मंत्री उपाध्याय ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण हम सभी के आस्था बिंदु हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर एक एकड़ में तुलसी वन में तुलसा जी की 100 से ज्यादा प्रजातियां लगाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि गीता गोविंद वाटिका के दो एकड़ क्षेत्र में विशाल मुक्ताकाशीय मंच पर पर्यटकों के रात्रि प्रवास के लिए भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के साथ रासलीला और विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा गीता गोविंद वाटिका में कृष्ण कालीन वनस्पतियों के पौधों के साथ भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेश के तैल चित्र एवं शिलालेख पर गीता उपदेश अंकित कराये जाएंगे। जिससे ताजमहल के दीदार को आने वाले पर्यटक रात्रि में ब्रज की धार्मिक संस्कृति से रूबरू हो सकें।
सुभाष पार्क में बनेगा योगा सेंटर
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा सुभाष पार्क के जीर्णोद्धार के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष से पार्क में कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सुभाष पार्क में बच्चों के खेलकूद के साथ, नौका विहार, हरियाली और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग मेडिटेशन सेंटर का भी निर्माण कार्य हो रहा है। आगामी दिनों में शहर का यह पार्क शहर वासियों के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, 2 बच्चों व 2 महिलाओं की मौत; कई घायल - November 23, 2026
- SP-कांग्रेस गठबंधन पर बीजेपी का तीखा तंज: आरपी सिंह बोले— ‘देखना होगा अखिलेश कांग्रेस के कटोरे में कितनी सीटें डालते हैं’ - November 23, 2026
- आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच मारपीट, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - November 23, 2026