आगरा: हरीपर्वत थाने में हर पल पहरेदारी करते रहने वाले और 14 साल से सभी के दुलारे बने भूरा की सांसें थमने पर हर पुलिसकर्मी की आंखें नम हो गईं।
भूरा को थाने में कहीं भी जाने की इजाजत थी। अधिकारी आते थे तो वह भाग कर उनको सलाम करता था। इस वजह से अधिकारियों ने भी उसे थाने में रहने की अनुमति दे रखी थी।
करीब 14 साल पहले कहीं से भटकता हुए एक कुत्ते का बच्चा थाना परिसर में आ गया था और उसने वहीं ठिकाना बना लिया। उस समय के पुलिसकर्मियों ने भी दया दिखाई और उसे थाने में ही पनाह दे दी। फिर तो भूरा वहीं का होकर रह गया। एक पूर्व थाना प्रभारी ने उसका नामकरण कर दिया था- “भूरा।” वह अपने नाम को भी खूब पहचानने लगा था। धीरे-धीरे बड़ा हुआ भूरा हवालात हो या फिर मुंशी कार्यालय, सभी में चहलकदमी करता रहता था। छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक के साथ घूमता था।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि गुरुवार को चौराहे पर तेज रफ्तार कार निकली। उसने भूरा को टक्कर मार दी। भूरा भाग कर थाना कार्यालय में आया। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद उसकी सांसें थम गईं। जब पुलिसकर्मियों को पता चला तो सभी की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में कुत्ते का पालीवाल पार्क में एक स्थान पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026