
आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसका सहयोग रहे सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी बिचपुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से की गई।
शिकायतकर्ता महिला ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि 10 मई को उसकी नाबालिग बेटी को विनोद पुत्र राकेश निवासी नगला मुक्ता बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शमसाबाद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विनोद अपने भाई सुनील के साथ बिचपुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद और उसके भाई सुनील को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रही है और आगे की जांच में जुटी है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026