आगरा। एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
फतेहाबाद में आज ही तीन युवकों ने ट्यूशन पढ़कर घर लौटती एक नाबालिग छात्रा से तीन युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने घर जाकर बताया तो पिता ने थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि तीनों अभियुक्तों में से एक संस्कार पुत्र राजकुमार, निवासी बोध आश्रम, तिलक नगर, थाना कोतवाली, फिरोजाबाद इस समय सिकरारा मोड़ पर खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संस्कार को गिरफ्तार कर लिया।
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने संस्कार समेत तीनों युवकों पर छेड़छाड़ और पॊक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के जिला अस्पताल में संघर्ष: गुलाबगंज मामले के आरोपी और पीड़ित पक्ष मेडिकल के दौरान भिड़े, परिसर में मची अफरा-तफरी - October 3, 2026
- आगरा में टला बड़ा हादसा: ट्रेलर की टक्कर से डीजल टैंकर का टैंक फटा, सड़क पर बहने लगा ईंधन; डीजल लूटने के लिए उमड़ी भीड़ - October 3, 2026
- आगरा में राजस्थान बॉर्डर के पास बड़ी वारदात: हथियारों के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस - October 3, 2026