आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में सक्रिय गौतस्कर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस मामले में हुई है जिसमें 11 मई को एक वाहन में तीन गोवंशों को भरकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इरादतनगर बाईपास पर भानपुरा के पास से खलील उर्फ खन्ना निवासी मलूपुर, थाना खंदौली को पकड़ा है।
11 मई को गांधी चौराहा शमसाबाद पर वीरेश रघुवंशी ने इसरार उर्फ बिहारी, जो एक गाड़ी (UP80GT3768) में तीन गोवंश भरकर ले जा रहा था, को रोकने की कोशिश की थी। गाड़ी रुकवाने की कोशिश पर वह वाहन छोड़कर भाग निकला था। उसी मामले में खलील उर्फ खन्ना की भी संलिप्तता सामने आई थी।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त खलील के पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। शमसाबाद क्षेत्र में गोवंश तस्करी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस ने इस केस में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और खलील को वांछित घोषित किया गया था। अब गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026
- आगरा में 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को लेकर सपा ने झोंकी ताकत, वाल्मीकि बस्तियों में बैठकों का दौर तेज - November 11, 2026