आगरा (लवी किशोर): एत्माद्दौला के सीता नगर के युवक से पांच मई को शादी के बाद नशीला पदार्थ मिला दूध पिलाकर गहने और नकदी लेकर फरार लुटेरी दुल्हन के कथित मामा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामा बनने के एवज में आरोपित को 10 हजार रुपये दिए गए थे। इससे पहले पुलिस नकली बुआ और फूफा को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी तक लुटेरी दुल्हन हाथ नहीं आई है।
एत्माद्दौला के सीता नगर की कुसुमा देवी को ट्रांस यमुना कालोनी के अधिवक्ता ने बातों में फंसाया था। उनके आंशिक दिव्यांग बेटे रिंकू का विवाह कराने का झांसा दिया था। उनसे शादी के खर्च के नाम पर 1.20 लाख रुपये लिए। पांच मई को कथित आतिमा नाम की युवती से नगला पदी के एक मंदिर में शादी करा दी।
इस दौरान ताजगंज के कली का नगला कौलक्खा में रहने वाला रामरतन उर्फ थोलू उर्फ भोला मामा के रूप में मौजूद रहा था।
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक की तैयारी: महिलाओं को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने पर चल रहा मंथन - August 13, 2026
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026