आगरा (लवी किशोर) : काफी समय से कंपनी में काम कर रहे लड़को से चोरी किये सामान के पार्सलों की खरीद फरोख्त करने वाले दो युवकों में से एक को पुलिस ने कंपनी वेंडर की शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस दूसरे युवक की तलाश में जुटी हुई है।
शनिवार को फ्लिपकार्ट कंपनी के वेंडर नीरज कुमार द्वारा ट्रांसयमुना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि कंपनी के हबो से ग्रहको द्वारा वापस किए जाने वाले पार्सलों को कंपनी में काम करने वाले लड़के काफी समय से चोरी कर हेमेश और बंटी को जगह बदल-बदल कर बेच रहे हैं। शनिवार को भी यह लोग पार्सल खरीदने आने वाले हैं।
मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह के साथ प्रशिक्षु दरोगा गुरविंदर सिंह, प्रशांत वाजपेयी, विपुल कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद और प्रमोद कुमार के साथ बताए गए स्थान से 30 वर्षीय हेमेश पुत्र रामवीर निवासी जामपुर चमरौला थाना बरहन को चोरी के खरीदे गए 25 पार्सलों और क्रेटा गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
हेमेश ने बताया कि वह अपने भाई बंटी के साथ मिलकर कंपनी में काम कर रहे लड़को से सस्ते दामो पर पार्सलों को खरीद कर अलग-अलग स्थानों पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने गाड़ी को सीज करते हुए अभियुक्त हेमेश को न्यायलय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026