आगरा के संजय प्लेस में नाबालिग के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के व्यवसायिक सेंटर संजय प्लेस के एक मार्केट में किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने सीसीटीवी के मदद से पीड़िता का पता लगाया था। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महादिक ने बताया की पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद को रोकने का प्रयास किया। जिस पर वह भागने लगा। भागते समय आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
सोमवार को 24 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में युवक एक किशोरी के साथ गलत काम कर रहा है। कुछ लोगों के हंसने की आवाज आ रही है। वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा। वीडियो संजय प्लेस के स्काई टॉवर का था। शनिवार को गुफा मॉडल शॉप के बाहर से तीन-चार युवक एक नाबालिग को बहाने से अपने साथ लेकर गए थे। उसे कोई लालच दिया था। एक युवक ने रेप किया। उसके साथियों ने वीडियो बनाया। एक साथी ने ही वीडियो वायरल कर दिया।
जुनैद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की चुनौती अब दो प्रमुख पहलुओं पर केंद्रित है दुष्कर्म में शामिल दूसरा आरोपी आसिफ अभी भी फरार है। सूत्रो के अनुसार आसिफ ने जुनैद और पीड़िता का वीडियो बनाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आसिफ लगातार फरार चल रहा है हालाँकि पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
रिपोर्टर – लवी किशोर
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026