आगरा। वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकारिता जगत के मूर्धन्य स्तंभ डॉ. हर्षदेव के निधन पर ताज प्रेस क्लब के सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. हर्षदेव को निर्भीक, दबंग और मूल्यों पर अडिग पत्रकारिता का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. हर्षदेव की लेखनी ने न केवल व्यवस्था को झकझोरा, बल्कि पीढ़ियों तक पत्रकारों को सत्य और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका सान्निध्य अनेक पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक रहा। उन्होंने पत्रकारिता की सूक्ष्मतम बारीकियों के साथ अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाया, जो आज भी पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।
बताया गया कि डॉ. हर्षदेव का 25 दिसंबर को अपराह्न लगभग चार बजे मल्ल का चबूतरा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां वे पंचतत्व में विलीन हुए। अंतिम संस्कार के अवसर पर ताज प्रेस क्लब के महासचिव विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष ओम ठाकुर, एस.पी. सिंह, राजीव दाधिचि, मोहित अग्रवाल, विनोद गौतम, कमरूद्दीन, रामप्रकाश पिक्का सहित अनेक पत्रकार साथी एवं पड़ोसी उपस्थित रहे। उनकी धर्मपत्नी और पुत्री ने अंत्येष्टि क्रिया संपन्न कराई।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष अजेंद्र चौहान (अज्जू भाई), सचिव अनिल राणा, आलोक द्विवेदी, कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा, सचिव पियूष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शीतल सिंह, जय सिंह, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, अरुण भारद्वाज सहित ताज प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया।
शोकसभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। डॉ. हर्षदेव के निधन को पत्रकारिता के एक युग का अवसान बताते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026